बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
01-Dec-2020 02:51 PM
By Pranay Raj
NALANDA : इस वक्त एक ताजा खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है. जहां एक व्यक्ति की डेड बॉडी मिलने से सनसनी फ़ैल गई है. मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना नालंदा जिले के कतरीसराय थाना इलाके की है, जहां छाछुबिगहा गांव में सड़क किनारे 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से पूरे इलाका में सनसनी फैल गई है. मृतक नवादा जिला के काशीचक थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी स्व. परमेश्वर सिंह का पुत्र ओम प्रकाश सिंह उर्फ मनीष सिंह बताया जा रहा रहा है.
मृतक के भाई विपीन कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की देर शाम वारसलीगंज थाना क्षेत्र के बेलर गांव निवासी पूर्व मुखिया रंजीत शर्मा मनीष को घर से बुलाकर ले गया था. उसके बाद से ही उसका कोई अता पता नहीं था. मंगलवार को थाना द्वारा उनके मौत की सूचना दी गयी.
कतरीसराय थानाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि इनकी हत्या की गयी है या दुर्घटना में मौत हुई है. इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा. पुलिस हर बिंदु पर मामले की छानबीन कर रही है. परिजनों ने भी अब तक कोई लिखित सूचना नहीं दी है.