Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें.... Purnea News: विद्या विहार आवासीय विद्यालय के एथलेटिक्स मीट 2025–26 का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम Purnea News: विद्या विहार आवासीय विद्यालय के एथलेटिक्स मीट 2025–26 का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम जज्बे को सलाम: अस्पताल से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची इंटर की छात्रा, मां बनने के कुछ ही घंटों बाद दिया एग्जाम मुंगेर में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, दो पक्षों के बीच मारपीट Bihar News: ग्रामीण कार्य विभाग ने 60 से अधिक ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट/सस्पेंड, फर्जी कागजात लगाकर ठेका लेने समेत कई गंभीर आरोप BIHAR: बारात से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, इलाके में पसरा मातम Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Revenue Department : सभी CO को सोमवार को हर हाल में ड्यूटी पर रहना होगा, गायब रहे तो एक्शन तय; प्रधान सचिव करेंगे निगरानी
05-Jan-2020 08:54 AM
By Pranay Raj
NALANDA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. लॉ एंड आर्डर को कंट्रोल करने में पुलिस फेल साबित हो रही है. इस वक़्त एक ताजा खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. अपराधियों ने महिला समेत तीन लोगों को गोली मार दी है. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
पति-पत्नी को मारी गोली
पहली वारदात नालंदा जिले के मानपुर थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने पति-पत्नी को गोली मार दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने के कारण पति की मौत हो गई है. जबकि उसकी पत्नी अभी भी जिंदगी और मौत से लड़ाई लड़ रही है. बताया जा रहा है कि गोली लगने से महिला बुरी तरह जख्मी हो गई है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. प्राथमिक इलाज के बाद घायल महिला को पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है.
बालू कारोबारी का मर्डर
दूसरी बड़ी वारदात नालंदा जिले के गिरियक थाना इलाके के दुर्गापुर गांव की है. जहां अवैध बालू उठाव को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने एक बालू कारोबारी का मर्डर कर दिया. मृतक की पहचान राजगीर प्रखंड के छबीलापुर थाना इलाके के रहने वाले संतोष कुमार के बेटे गोलू यादव के रूप में की गई है. मृतक के भाई सुजीत कुमार ने बताया कि गोलू यादव मानपुर थाना इलाके के मकदुआने गांव उसके घर आ रहा था. इस दौरान हथियारबंद बदमाशों ने उसकी बाइक को रुकवाया और उसे गोली मार दी. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चचेरे भाई ने आगे बताया कि राजगीर थाना इलाके के छबीलापुर में उसका बालू का कारोबार चल रहा था. इसी कारोबार में विवाद के कारन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. बिहार थाना के एसआई रिजवान अहमद के मुताबिक फिलहाल अभी मामले की छानबीन की जा रही है. जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पायेगी.