ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत

नालंदा में दहेज़ के लिए हत्या, पति ने पत्नी को दफनाया

07-Dec-2020 09:16 PM

By Pranay Raj

NALANDA :  जिले के दीपनगर थाना इलाके में एक पति ने दहेज़ के लिए अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पत्नी को जान से मारने के बाद पति ने उसे दफना दिया और खुद ही पुलिस में जाकर लापता होने की शिकायत कर दी. पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पति समेत 3 को गिरफ्तार कर लिया.


दीपनगर थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने नालंदा थाना क्षेत्र के खंधा में दफन विवाहिता के शव को बरामद किया. मृतका संगतपर गांव निवसी जितेंद्र कुमार की पत्नी दौलती देवी बताई जा रही है. शव को बरामद करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया.


इस मामले में पुलिस ने पति समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में गला दबाकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ. बताया जा रहा है कि रविवार को पति ने दहेज के लिए पत्नी की हत्या कर शव को दफन कर दिया था.


थानाध्यक्ष  ने बताया कि पति, पत्नी के लापता होने की शिकायत लेकर आया. मायके के परिजन हत्या का अंदेशा जता रहे थे. कड़ाई से पूछताछ में पति ने हत्या का खुलासा किया. जिसकी निशानेदही पर शव बरामद हुआ. पति समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.