ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / news / नालंदा में बुजुर्ग किसान की निर्मम हत्या, खेत में खून से लथपथ...

नालंदा में बुजुर्ग किसान की निर्मम हत्या, खेत में खून से लथपथ मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

31-Jan-2022 02:46 PM

NALANDA: बड़ी खबर नालंदा से है जहां, बेखौफ अपराधियों ने एक बुजुर्ग किसान की निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान 62 वर्षीय साधु शरण ठाकुर के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।


घटना बेना थाना क्षेत्र स्थित गिरिधरचक गांव के पास की है, जहां रविवार की देर रात अपराधियों ने किसान साधु शरण ठाकुर की धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की इस वारदात के बाद गांव के लोग दहशत में हैं वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है।


परिजनों का कहना है कि मृतक किसान साधु शरण ठाकुर देर शाम खेत में पटवन करने के लिए भगवानपुर खंधा गए हुए थे। देर रात तक जब वे घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों को किसी अनहोनी की चिंता सताने लगी। जिसके बहाद मृतक का बेटा पिता को ढुंढते हुए खेत में पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गया। खून से लथपथ किसान साधु शरण ठाकुर का शव खेत में पड़ा हुआ था।


इधर, वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले के छानबीन शुरू कर दी है। ग्रामीणों की मानें तो मृतक साधु शरण की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और वह एक सज्जन व्यक्ति थे।