Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह पटना में महिला रोजगार मेला: 2000 महिलाओं को नौकरी का मौका, 16–17 मार्च को बिहार सरकार का मेगा जॉब फेयर Bihar gas crisis : बिहार में गैस सिलेंडर को लेकर भटक रहे लोग, केवाईसी नियम ने बढ़ाई जनता की परेशानी; सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन Patna Metro : इस दिन से मलाही पकड़ी स्टेशन तक दौड़ेगी पटना मेट्रो , डिप्टी सीएम ने दिया अपडेट नीतीश सरकार का खजाना खाली, किसानों को नहीं मिलेगी कर्पूरी योजना की राशि, 13 मार्च को मिलेगा PM निधि का पैसा जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद
09-Jun-2020 10:52 PM
By Pranay Raj
NALANDA : बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. घंटे भर के भीतर अपराधियों ने 4 लोगों को गोली मार दी है. जिसके कारण एक बार फिर से बिहार के लॉ एंड की स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर नालंदा से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने भारतीय जनता पार्टी के नेता को गोली मार दी है. अपराधियों ने दो लोगों को निशाना बनाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात नालंदा जिले के हिलसा थाने इलाके की है. जहां भुड़कुड़ गांव में अपराधियों ने देर शाम एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक भाजपा नेता समेत दो लोगों को गोली मार दी है. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने के कारण दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है. दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
दोनों व्यक्तियों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया है. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि आपसी रंजिश में इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जायेगा.