NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
20-Oct-2019 02:49 PM
By Pranay Raj
NALANDA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इन दिनों पुलिस को भी असामाजिक तत्त्व अपना निशाना बना रहे हैं. छपरा, गया और मुजफ्फरपुर के बाद रविवार को नालंदा में भी आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को अपना निशाना बनाया. आपसी विवाद को सुलझाने गई पुलिस की टीम के ऊपर नाराज लोगों ने पत्थरबाजी कर दी. इस हमले में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं.

वारदात जिले थरथरी थाना इलाके के जमालपुर गांव की है. जहां नाले के विवाद को लेकर हुई मारपीट को सुलझाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने चोर-चोर कहकर पथराव कर दिया. इस हमले में आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. मिली जानकारी के मुताबिक जमालपुर गांव में दो गुटों के बीच नाले के विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था. हमले में जख्मी एक पुलिसकर्मी ने बताया लोगों ने अचानक से हमला बोल दिया. विवाद की सूचना मिलने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी मौके पर गए थे. मामले को निपटाने के लिए बात चल ही रही थी कि ग्रामीणों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. उन्होंने चोर-चोर कहकर जमकर पथराव किया.
वारदात की सूचना मिलते ही जिले के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस टीम पर हमला करने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है. पुलिस उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई करेगी.