बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
07-Sep-2023 09:53 PM
By FIRST BIHAR
NALANDA: नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बालू के अवैध खनन लगातार जारी है। बालू निकालने के दौरान मुखिया पुत्र सहित दो लोगों की मिट्टी में दब जाने से दर्दनाक मौत हो गयी। वही दो लोग भी बुरी तरह घायल हो गये है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। मिट्टी के अंदर दबे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। वही दोनों घायलों को इलाज के लिए पावापुरी भेजा गया।
नालंदा में अवैध बालू खनन लगातार जारी है लेकिन खनन विभाग इस अवैध खनन को रोक पाने में असफल साबित हो रही है। ताज़ा मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के नादियौना गांव की हैं जहां अबैध बालू खनन के दौरान मिट्टी धंस जाने दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गये है। मृतकों में कोरई पंचायत के मुखिया ललिता देवी के पुत्र चिंटू मांझी और सुगन मांझी के पुत्र नेपाली मांझी शामिल है।
जबकि दो लोग इस दौरान घायल हो गये। जिन्हे इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि नदी में लगातार अवैध बालू का खनन हो रहा है जिसके कारण जगह-जगह 20 से 30 फीट गढ्ढा हो गया है। उसी गड्ढे से बालू निकालने के दौरान ऊपर से मिट्टी गिर गयी। जिसमें 4 लोग दब गये। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो बुरी तरह से घायल हो गया।
बता दें कि कोरई पंचायत की मुखिया ललिता देवी का मायके नादियौना गांव में हैं जहां उनका बेटा चिंटू अपनी नानी के घर पर आया हुआ था और स्थानीय लोगों के साथ बालू निकालने गया था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। गौरतलब है कि नादियौना गांव में अवैध खनन के चलते पहले भी दो लोगों की हत्या हो चुकी है बावजूद इसके जिला प्रशासन मामले में लापरवाही बरत रही है इसी का नतीजा आज हुई घटना है।
FIRST BIHAR के लिए नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट...