गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
04-Nov-2019 11:27 AM
By Pranay Raj
NALANDA : छठ पर्व में नहीं बुलाने से नाराज बहनों ने पीट-पीटकर अपने ही सगे भाई की जान ले ली. घटना नूरसराय थाना इलाके के महादेव गांव की है.
महज छोटी सी बात को लेकर अपनों द्वारा खेले गए इस खूनी संघर्ष से गांव के लोग भी आश्चर्यचकित है. बताया जाता है कि मृतक जीतन चौधरी ने छठ पर्व के दौरान अपनी बहन रेखा और मंगरी देवी को नहीं बुलाया था. जबकि उसका छोटा भाई भूटेश्वर चौधरी ने छठ पर अपनी दोनों बहनों को अपने घर बुलाया था.
इसी बात को लेकर छठ खत्म होने के बाद जीतन चौधरी और दोनों बहनों के बीच विवाद हुआ. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों बहनों ने छोटे भाई के साथ मिलकर जीतन चौधरी की पीट-पीटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. मृतक के परिजनों ने महिला समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.