मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
24-Feb-2022 09:27 AM
By Vyom Dipansh
NALANDA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में बेखौफ अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। नालंदा में सुशासन को चुनौती देते हुए अपराधियों ने एक बाप और बेटे को गोली मार दी है। गोली लगने के बाद बेटे की मौत हो गई है जबकि पिता को गंभीर रूप से घायल स्थिति में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। घटना नालंदा जिले के बिंद थाने के मासियाडीह गांव की है। मामूली विवाद में यहां बाप और बेटे को गोली मार दी गई।
अपराधियों ने जब बाप-बेटे दोनों को गोली मारी उसके बाद उन्हें बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया। जहां पिता छोटन पासवान का इलाज किया जा रहा है जबकि उसके बेटे धर्मवीर पासवान की मौत हो गयी।
परिजन की माने तो गांव में एक महिला से किसी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो रहा था। इसी विवाद को लेकर बाप-बेटे बदमाशों को समझाने गए थे। बातचीत के दौरान बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अभय कुमार मुताबिक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।