ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल Bihar weather: बिहार में ठंड लगभग खत्म, कई जिलों में तापमान 33°C के करीब; 10 मार्च को सीमांचल में बारिश के आसार Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन?

नालंदा :अवैध वसूली करते पुलिस का ऑडियो वायरल, '4 गाड़ी है..हमरा बाप भी आएगा तो 1200 से कम नहीं लेंगे'

21-Jan-2021 11:24 AM

NALANDA : बिहार में आए दिन पुलिस की बालू माफिया के साथ सांठगांठ की बात सामने आते रहती है. सरकार ने भले ही बालू का उठाव बंद करने का फरमान दिया गया है पर हकीकत कुछ और ही है. 

नालंदा में तेजी से एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें तेजी से ASIऔर बालू माफियाओं के बीच बातचीत हो रही है. हालांकि हम वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करते हैं. दावा किया जा रहा है कि यह ऑडियो दीपनगर थाने में तैनात ASI विजय झा का है. ऑडियो में एएसआई  ASI ट्रैक्टर चालकों से जबरन 300 रुपए प्रत्येक ट्रैक्टर लेने का दबाव बना रहा है. ऑडियो में ASI कह रहा है कि "4 गाड़ी है...1200 से 12 रुपैया कम नै लेंगे, हमरा बाप भी आएगा तो उससे भी लेंगे."ऑडियो सामने आने के बाद दीपनगर थानेदार ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है. मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगगी.  

वायरल हो रहा ऑडियो 7 मिनट से अधिक का है. इसमें  ASI ट्रैक्टर चालकों से जबरन 300 रुपये प्रत्येक ट्रैक्टर लेने का दबाव बना रहे हैं. एक ट्रैक्टर चालक 300 रुपये से कम देने की बात करता है तो ASI भड़क भी जाता है. वह गाड़ी को सीधे थाने में बंद कर 20 हजार फाइन लगा देने की धमकी देता है.  इसी दौरान एक बालू माफिया चार ट्रैक्टर ले कर पहुंचता है. उससे 1200 रुपये की डिमांड की जाती है. जब वह 1200 से कम देने की बात कहता है तो ASI भड़क जाता है और कहता है कि हमारा बाप भी आयेगा तो हम उससे भी लेंगे. पैसा कम होने की बात जब ट्रैक्टर चालक कहता है तो ASI उसे दूसरे ट्रैक्टर चालक से रुपए उधार लेकर देने के लिए कहता है. इसके बाद 4 ट्रैक्टरों का मालिक दूसरे ट्रैक्टर चालक से रुपए उधार मांग कर ASI को देता है.