सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
19-Oct-2021 07:32 PM
NALANDA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से एक बड़ी खबर सामने आई है। नालंदा में अपराधियों ने नीतीश कुमार नाम के एक युवक का अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद अपराधियों ने नीतीश के परिवार वालों से 50 लाख रुपये फिरौती के तौर पर मांगे और बाद में युवक की हत्या कर शव को जला दिया। इतना ही नहीं अपराधियों ने नीतीश का जला हुआ शव नदी में फेंक दिया। यह पूरी घटना नालंदा के बिहार थाना इलाके से सामने आई है। मुसादपुर अस्पताल चौक के पास रहने वाले नीतीश का अपहरण अपराधियों ने 16 अक्टूबर को कर लिया था। अपहरण के बाद अपराधियों ने फिरौती के तौर पर 50 लाख रुपये की मांग रखी थी। सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी के मुताबिक अपराधियों ने 16 अक्टूबर को नीतीश को फोन कर घर से बुलाया था। घर से बुलाने के बाद अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी हत्या के बाद नीतीश के शव को जलाया भी जलने के बाद जो अवशेष बचा उसे पंचाने नदी में फेंक दिया। हत्या की घटना को उलझाने के लिए अपराधियों ने नीतीश के घरवालों से फिरौती की मांग भी कर दी। फिरौती की मांग होने के बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी।
पुलिस ने जब नीतीश की तलाश में छानबीन शुरू की तो उसके मोबाइल लोकेशन से काफी कुछ स्पष्ट हो गया। नीतीश को एक स्कूल परिसर में जलाया गया जहां शव जलाए जाने के सबूत भी पुलिस को मिले हैं। पुलिस ने स्कूल के गार्ड इंद्रजीत समेत कुछ अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इंद्रजीत से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सारी सच्चाई उगल दी। जिस स्कूल परिसर में नीतीश का शव जलाया गया वहां 10 लीटर का एक डब्बा भी मिला है, संभवतः इसी में पेट्रोल लाया गया था। नीतीश की साइकिल भी इसी स्कूल परिसर में मिली है। पुलिस ने वह मोबाइल भी बरामद कर लिया है, जिससे परिवार वालों को फोन किया गया था।
इस मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस या दावा कर रही है कि फिरौती के लिए फोन करने से पहले ही नीतीश की हत्या कर दी गई थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए फिरौती की मांग रखी गई। पुलिस ने दावा किया है कि इस मामले में शामिल कुछ अन्य लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नीतीश के पिता काफी पहले गुजर चुके हैं। उसकी मां उर्मिला देवी ने ही अपने बेटे को पाला और अब बेटा नीतीश भी उसके साथ नहीं रहा।