ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह पटना में महिला रोजगार मेला: 2000 महिलाओं को नौकरी का मौका, 16–17 मार्च को बिहार सरकार का मेगा जॉब फेयर Bihar gas crisis : बिहार में गैस सिलेंडर को लेकर भटक रहे लोग, केवाईसी नियम ने बढ़ाई जनता की परेशानी; सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन Patna Metro : इस दिन से मलाही पकड़ी स्टेशन तक दौड़ेगी पटना मेट्रो , डिप्टी सीएम ने दिया अपडेट नीतीश सरकार का खजाना खाली, किसानों को नहीं मिलेगी कर्पूरी योजना की राशि, 13 मार्च को मिलेगा PM निधि का पैसा जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद

गन प्वाइंट पर 7th क्लास की लड़की से बलात्कार, भरी पंचायत में दरिंदे ने लगाई आबरू की कीमत

08-Jun-2020 10:03 PM

NALANDA : बिहार में आपराधिक मामले लगातार बढ़ रहे हैं. नालंदा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. एक दरिंदे ने 7th क्लास की  बच्ची के साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. बेशर्मी की हद तो तब हो गई जब भरी पंचायत में उसकी आबरू की कीमत तक तय कर दी गई. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है.


वारदात नालंदा जिले के नूरसराय थाना इलाके की है. जहां एक गांव में गन प्वाइंट पर एक अधेड़ व्यक्ति ने 7th क्लास की लड़की के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया. मामला सामने आने के बाद जब पीड़िता के परिवारवालों ने पंचायत में न्याय की गुहार लगाई तो बदमाश हवसी ने छात्रा की आबरु की कीमत 41 हजार रुपया लगा दी. जिसे पीड़िता और उसके परिवार ने मानने से इंकार कर दिया. वह सजा देकर न्याय की मांग कर रहे थे. पीड़िता के परिजन पंचायत से बदमाश को गांव निकाला का गुहार लगा रहे थे.


पंचायत में बेशर्मी की सारी हदें पार कर जाने के बाद 13 साल की पीड़िता अपने परिजनों को लेकर महिला थाने पहुंच गई. जहां उसने शादीशुदा बदमाश कलेंदर पासवान के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया. घटना को लेकर जानकारी मिली है कि जब पीड़ित बच्ची अपने घर पर सो रही थी. उसी दौरान आरोपी बदमाश कलेंदर पासवान दीवार फांदकर किशोरी के कमरे में घुस गया और बंदूक भिड़ाकर उसने बच्ची के साथ हैवानियत की. इस दौरान पीड़िता के घरवाले छत पर सो रहे थे. बदमाश के जाने के बाद बच्ची ने माता-पिता को घटना की जानकारी दी. तो उन्होंने पंचायत में न्याय की मांग की.


इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुट गई है. महिला थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. महिला पुलिस की संरक्षण में पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है.