ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / विधानसभा चुनाव से पहले नालंदा को सीएम नीतीश की बड़ी सौगात, करोड़ों रुपए...

विधानसभा चुनाव से पहले नालंदा को सीएम नीतीश की बड़ी सौगात, करोड़ों रुपए की लागत से बने पुल का किया उद्घाटन

03-Aug-2024 01:24 PM

By First Bihar

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले अपने गृह जिला नालंदा को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को हरनौत के द्वारिका बिगहा में पांच करोड़ रुपए की लागत से बने पुल का उद्घाटन किया है।


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर उस वादे को पूरा कर लेना चाहते हैं जो उन्होंने राज्य की जनता से किया है। 12 लाख नौकरी और रोजगार देने की बात हो या फिर अन्य विकास कार्य, नीतीश कुमार सभी वादों को पूरा करने के बाद ही चुनावी मैदान में जनता से वोट मांगने जाना चाहते हैं ताकि जब वोट मांगने जाएं तो जनता ये न कहे कि उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया।


यही वजह है कि मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव में जाने से पहले सभी अधूरे कामों को पूरा करने का निर्देश बार-बार अधिकारियों को दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने नालंदा में शनिवार को जिस पुल का उद्घाटन किया उसका निर्माण कार्य 7 दिसंबर 2022 से ही शुरू हुआ था और उसे 6 मार्च 2024 को ही पूरा कर लिया गया था लेकिन पुल का उद्घाटन नहीं हो सका था। ऐसे में सीएम नीतीश ने शनिवार को करोड़ों की लागत से बने पुल का उद्घाटन किया है।


इस पुल के उद्घाटन के बाद दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा और आवागमन में सहूलियत हो जाएगी। पांच करोड़ की लागत से बने पुल की लंबाई 44 मीटर है। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक गांव कल्याणबीघा के अलावा चेरो, बहादुरपुर, बिरजू मिल्की समेत कई गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। पुल के उद्घाटन के बाद इस क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है।