बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
06-Apr-2024 10:32 PM
By Mayank Kumar
PATNA: पटना से सटे पालीगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक महिला शिक्षिका ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक महिला की पहचान नालंदा जिला निवासी रेशमी देवी उर्फ खुशबू कुमारी के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार पटना जिले के पालीगंज मुख्य बाजार में एक किराए के मकान में महिला शिक्षिका रहा करती थी। शनिवार की सुबह जब महिला शिक्षिका का दरवाजा बंद देखा गया और घर के मालिक जब खिड़की से देखा कि महिला फांसी लगाई हुई है तब सूचना पालीगंज पुलिस को दिया गया पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर महिला के शव को कब्जे में लिया।
हालांकि घटना के पीछे कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है पुलिस ने परिवार को सूचना दे दिया है वैसे मृतक महिला किराए के घर में अकेली रहती थी और शिक्षिका पालीगंज प्रखंड के चंदौस गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर थी। हालांकि घटना के पीछे कारण अभी तक स्पष्ट नहीं पाया है परिवार के तरफ से थाने में कोई शिकायत अभी दर्ज नहीं की गई है।
इधर घटना को लेकर पालीगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पालीगंज बाजार स्थित किराए के मकान में महिला शिक्षिका ने आत्महत्या की है फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना परिवार को दी गई है हालांकि घटना के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है परिवार के तरफ से थाने में लिखित शिकायत आने के बाद मामले की जांचकी जाएगी।