ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

महिलाओं को ‘खुश’ करने के लिए प्ले ब्यॉय बनना है? नालंदा के ठगों ने लडकी बनकर ऐसे ही सैकड़ों लोगों को चूना लगाया, जानिये पूरी कहानी

10-Oct-2021 06:21 AM

NALANDA : फेसबुक समेत दूसरे सोशल मीडिया साइट पर एक महिला की ओऱ से प्रोपोजल आता है-क्या आपको महिलाओं को खुश करने के लिए प्ले ब्यॉय की नौकरी करनी है. तबीयत रंगीन होगी औऱ पैसे भी अच्छे मिलेंगे. ऐसे मैसेज आने के बाद सैकड़ों लोगों ने जाल में फंसकर अपनी अच्छी खासी रकम गंवायी. अब नालंदा पुलिस ने प्ले ब्यॉय के इस खेल का खुलासा किया है. नालंदा में बैठे ठग महिलाओं की फर्जी तस्वीर लगाकर लडकों को प्ले ब्यॉय बनाने का ऑफर दे रहे थे. ऐसे गोरखधंधे के सहारे ठगों ने मोटी रकम कमा ली.  


इंडियन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम खेल

ठगी का ये सारा खेल इंडियन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर खेला जा रहा था. हम आपको बता दें कि एस्कॉर्ट सर्विस कुछ पश्चिमी देशों में जिस्म व्यापार के लिए महिला या पुरूष उपलब्ध कराने की सेवा देता है. नालंदा के ठगों ने फर्जी इंडियन एस्कॉर्ट सर्विस शुरू कर दिया. ठगों ने फेसबुक समेत दूसरे सोशल मीडिया साइट पर लड़की की फोटो लगा कर प्रोफाइल बनाया. फिर युवकों को अपना निशाना बनाना शुरू किया. उन्हें प्ले ब्वॉय की नौकरी देने का मैसेज भेजा जाता था. मैसेज में कहा जाता था कि अगर वे महिलाओं को खुश कर देंगे तो उन्हें अच्छे खासे पैसे मिलेंगे. तबीयत भी रंगीन हो औऱ साथ में पैसे भी मिले. कई लोग इस झांसे में पड गये.

नालंदा पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस के मुताबिक प्ले ब्यॉय की नौकरी के लिए जो लोग तैयार होते उनके साथ प्लांड तरीके से ठगी शुरू कर दी जाती थी. नालंदा के DSP शिब्ली नोमानी ने मीडिया को बताया कि साइबर ठग वॉट्सऐप और फेसबुक के जरिये सबसे पहले प्ले ब्वॉय की जॉब देने के लिए ऑडियो रिकॉर्डिंग मैसेज भेजते थे. जो इस नौकरी के लिए तैयार हो जाते थे उन्हें इंडियन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम से लडकियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं कि ये लड़कियां प्ले ब्यॉय की सर्विस लेने को तैयार हैं. लडकियों की तस्वीर देखते ही लार टपकाने वाले अपने ही पैसे लुटाने को तैयार हो जाते थे.


डीएसपी ने बताया कि उसके बाद फर्जी दस्तावेज भेजे जाते थे. फिर रजिस्ट्रेशन, वैरिफिकेशन और होटल बुकिंग के नाम से प्ले ब्यॉय की नौकरी चाहने वालों से पैसे मांगे जाते थे. ठग उनसे कहते थे कि प्ले ब्यॉय की नौकरी देने से पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा फिर पुलिस वेरीफिकेशन भी होगा. महिला जिस होटल में आय़ेगी वहां का खर्च भी प्ले ब्यॉय को देना होगा. बाद में महिला पूरे पैसे का भुगतान कर देगी. ठग आरोपी गूगल पे, फोन पे, पेटीएम, नेट बैंकिंग के जरिये प्ले ब्यॉय बनने को बेताब लोगों से पैसे ऐंठते थे.

नालंदा पुलिस ने ऐसीठगी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. नालंदा के DSP शिब्ली नोमानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नालंदा निवासी पिंटू कुमार, लक्ष्मण कुमार, मुकेश कुमार, शेखपुरा निवासी गौतम कुमार और नवादा का रहने वाला किशोर प्रसाद शामिल है. पुलिस ने उनके पास से 30 मोबाइल सेट, 31 हजार रुपए कैश और 4 एटीएम कार्ड बरामद किया है. पुलिस पूरे मामले की औऱ पड़ताल कर रही है.