ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

नालंदा के पहाड़पुरा गांव में दो पक्षों के बीच झड़प, गोली लगने से एक युवक की मौत

01-Apr-2023 09:36 PM

By First Bihar

NALANDA: नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बिहारशरीफ के पहड़पुरा गांव में शनिवार की देर शाम दो पक्षों के बीच झड़प में एक युवक को गोली लग गयी। युवक की पहचान गुलशन कुमार के रूप में हुई है जो दूध पहुंचाने के लिए जा रहा था तभी दोनों पक्ष की ओर से चली गोली युवक को जा लगी। 


जिसके बाद आनन-फानन में उसे प्राइवेट क्लिनिक ले जाया गया लेकिन स्थिति बिगड़ता देख उसे बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है। परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि पहड़पुरा, बड़ी दरगाह, खासगंज और मेहरपर इलाके में झड़प के बाद दोनों ओर से फायरिंग की गयी और लगातार पथराव किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तीन लोगों को भी गोली लगी है जो अपना इलाज प्राइवेट क्लिनिक में करवा रहे हैं। वही दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गये हैं।


इलाके में धारा 144 लागू है इसके बावजूद लोग झूंड में बाहर निकल रहे हैं और पथराव कर रहे हैं। स्थिति बिगड़ता देख पूरे जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है। फिलहाल पुलिस लोगों को समझाने में जुटी है। भारी संख्या में पुलिस बल को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगया गया है लेकिन उपद्रवी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।