ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश

यूपी एसटीएफ ने बिहार के आधा दर्जन मुन्ना भाइयों को दबोचा, इनमें से 5 नालंदा जिले के

21-Jul-2022 06:58 AM

PATNA : उत्तर प्रदेश की प्रतियोगिता परीक्षाओं में बिहार के मुन्ना भाइयों की एंट्री एक बार फिर से देखने को मिली है। बिहार के सॉल्वर गैंग का खुलासा यूपी की एसटीएफ ने किया है। यूपी एसटीएफ ने कर्मचारी चयन आयोग की मल्टी टास्किंग परीक्षा के सॉल्वर गैंग का खुलासा करते हुए 6 को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच नालंदा और एक नवादा का रहने वाला है। बिहार के इस गैंग ने कानपुर के कल्याणपुर के एक सेंटर में परीक्षा में सेंधमारी की है। एसटीएफ ने सरगना समेत ओरिजनल परीक्षार्थी और सॉल्वर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद स्थानीय रावतपुर थाने में दर्ज केस दर्ज किया गया है। 


एफआईआर में कहा गया है कि यह गिरोह नालंदा से ऑपरेट हो रहा था। एसटीएफ प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि अंबेडकरपुरम स्थित अनजिप टेक्नोलाजी सेंटर में मंगलवार को कर्मचारी चयन आयोग की मल्टी टास्किंग सर्विस परीक्षा थी। एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली कि इसमें दो वास्तविक परीक्षार्थी सॉल्वर लेकर आ रहे हैं, जो उनकी जगह परीक्षा देंगे। 


इसके बाद एसटीएफ ने गैंग का भंडाफोड़ किया। बिहार के जिन 6 सॉल्वर को गिरफ्तार किया गया है उनमें नालंदा के परिऔना आरपी कुमार, मोहनपुर के सुमन कुमार, जलालपुर के सतीश कुमार, नानंद के इंद्रजीत कुमार, बाराखुर्द के अमरेन्द्र कुमार और नवादा के धम्मौल के अमरजीत कुमार शामिल है।