ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

जिला पार्षद सदस्य के भाई की दबंगई, हाथ पैर बांधकर युवक को बेरहमी से पीटा, पत्नी को भी नहीं छोड़ा

30-Sep-2023 04:03 PM

By First Bihar

NALANDA: नालंदा में जिला पार्षद सदस्य के भाई की दबंगई देखने को मिली है। नवीन सिंह ने अपनी दबंगई का परिचय देते हुए इलाके में रहने वाले दंपती की जमकर पिटाई कर दी। दोनों को इस कदर पीटा की पति-पत्नी को अस्पताल जाना पड़ गया। पति की तो हालत गंभीर बनी हुई है जबकि पत्नी के सिर में गहरा चोट है वह भी बुरी तरह से घायल हो गयी है। 


घटना नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर बेलदारिया गांव की है जहां नवीन सिंह की दबंगई देखने को मिली। दबंग ने पत्नी के सामने पति के हाथ पैर को बांध दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी को भी नहीं छोड़ा। उसे भी पीट-पीटकर घायल कर दिया। महिला के सिर में चोटें आई है। उसका सिर फट गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पति-पत्नी को नूरसराय अस्पताल भेजा जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां दोनों का इलाज जारी है। 


घायल व्यक्ति अनिरुद्ध चौहान बेलदारिया गांव का रहने वाला है। अनिरुद्ध चौहान की पत्नी आभा देवी ने बताया कि घरेलू विवाद के कारण पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। दोनों पति-पत्नी आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। इस दौरान उनके पड़ोसी जिला पार्षद सदस्य के भाई नवीन सिंह को लगा की हम उन्हें गाली दे रहे हैं। अचानक नवीन सिंह घर पहुंच गया और पति को घर से खींचकर बाहर ले गया और हाथ पैर बांधकर उन्हें मारने लगा। उसके पति अनिरुद्ध चौहान की नवीन सिंह ने जमकर पिटाई कर दी। पति को पीटता देख पत्नी को रहा नहीं गया वह उसे बचाने के लिए पहुंची। नवीन सिंह से हाथ जोड़ने लगी कि उसके पति को वो छोड़ दे लेकिन वह इतने गुस्से में था कि युवक की पत्नी को भी पकड़ लिया और उसकी भी जमकर पिटाई करने लगा। 


महिला को इस तरह पीटा कि उसका सिर फट गया। तभी किसी ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का इलाज जारी है। वही घटना के बाद जिला पार्षद सदस्य का भाई फरार हो गया है। अभी तक उसके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गयी है। इस घटना से लोगों के बीच आक्रोश देखा जा रहा है। 

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट..