Success Story: गरीबी से जंग, IIT की डिग्री और 160 करोड़ का कारोबार! जानिए बिहार के इस युवा की सक्सेस स्टोरी Bihar Crime News: पुष्कर सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर अरेस्ट, छात्र नेता की सरेआम गोली मारकर की थी हत्या; फेसबुक की एक 'पोस्ट' बनी मौत की वजह Patna News: पटना में फिर गरजेगा बुलडोजर: इस दिन से शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, 9 टीमों का गठन Amit Shah Seemanchal Visit: अमित शाह का सीमांचल दौरा, अवैध घुसपैठ और फर्जी आधार केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश Amit Shah Seemanchal Visit: अमित शाह का सीमांचल दौरा, अवैध घुसपैठ और फर्जी आधार केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश पटना से निकले स्टार्टअप की उड़ान: करोड़ों के रेवेन्यू तक पहुंची सफलता Bihar News: करोड़ों की लागत से बिहार में बनेंगे 6 आधुनिक ई-बस डिपो, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bihar News: करोड़ों की लागत से बिहार में बनेंगे 6 आधुनिक ई-बस डिपो, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इन जिलों को होगा सीधा लाभ राजस्व विभाग को स्मार्ट बनाने की तैयारी: कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए ChatGPT और AI का इस्तेमाल करने का निर्देश होली में हुड़दंगियों की खैर नहीं: बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को किया अलर्ट, बाइकर्स गैंग से लेकर नशाखुरानी गिरोह तक रहेगी पैनी नजर
24-May-2021 09:23 AM
By Vyom Dipansh
NALANDA: इस वक्त की बड़ी नालंदा से आ रही है जहां एक महिला ने थाने में आत्महत्या कर ली। महिला द्वारा गले में फंदा लगाए जाने से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि प्रेमी के साथ फरार होने के बाद महिला के पति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला को प्रेमी के साथ बरामद किया था।
महिला को पुलिस कस्टडी में महिला थाने में रखा गया था। जहां महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस और प्रभारी के खिलाफ एसपी ने कार्रवाई की।

नालंदा जिले के रहुई थाना में पुलिस कस्टडी में एक महिला ने थाना परिसर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे पुलिस की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। महिला के आत्महत्या किए जाने पर नालंदा के एसपी ने संज्ञान लेते हुए महिला संत्री और ऑडी प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि यह पूरा मामला मानवाधिकार से जुड़ गया है इसलिए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया से लेकर सभी अनुसंधान मानवाधिकार के नियमानुसार की जाएगी।

गौरतलब है कि बीते सोमवार को रुदल यादव की पत्नी अंजू देवी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। हालांकि महिला 3 बच्चों की मां है और प्रेमी भी शादीशुदा है। जब रुदल यादव ने अपनी पत्नी के बारे में उसके प्रेमी को फोन किया तो इसने उल्टे रुदल यादव के खिलाफ अपने परिवार से अपने अपहरण की प्राथमिकी विहार थाने में दर्ज करा दी। इधर जब रुदल यादव को पता चला उसके प्रेमी ने इसके ऊपर मुकदमा दर्ज किया है तो यह फिर रहुई थाने में जाकर इस प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी । प्रेमी का नाम लव कुमार बताया जा रहा है जो ऑटो ड्राइवर है। लव कुमार फरीदा का रहने वाला है जबकि रुदल यादव रहुई थाना इलाके के सैदल्ली गांव का बताया जाता है। रुदल यादव की पत्नी अंजू देवी द्वारा सुसाइड किए जाने की घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
