ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में 50 लाख की डकैती का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख से अधिक कैश भी बरामद कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपराध की योजना बना रहे 5 बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार पटना में 20 जनवरी को सुधा की “दही खाओ ईनाम पाओ” प्रतियोगिता, इस मोबाइल नंबर पर करायें अपना रजिस्ट्रेशन पूर्णिया के वीभत्स गैंग रेप का मुख्य आरोपी जुनैद सांसद पप्पू यादव का करीबी? वायरल फोटो से चर्चाओं का बाजार गर्म खेलते-खेलते बुझ गईं दो नन्हीं जिंदगियां: पोखर में डूबने से सुपौल में दो बच्चियों की मौत प्रयागराज माघ मेले में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का भव्य स्वागत, धर्म-श्रमदान और समाज सेवा पर दिये संदेश PATNA: बैंक डकैत अमन शुक्ला हत्याकांड का खुलासा, 3 शूटर गिरफ्तार Bihar Top News: नीतीश ने दी बुजुर्गों को बड़ी राहत, अंडरग्राउंड होंगे बिजली के तार, तेजप्रताप यादव को NDA में शामिल होने का न्योता थैलेसीमिया से पीड़ित 7 बच्चे CMC वेल्लोर रवाना, बिहार सरकार कराएगी नि:शुल्क बोन मैरो ट्रांसप्लांट सांसद अरुण भारती के जाते ही दही-चूड़ा भोज में हंगामा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ता आपस में भिड़े

नालंदा: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, परिजनों का आरोप- हत्या के बाद ससुरालवालों ने गायब किया शव

नालंदा: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, परिजनों का आरोप- हत्या के बाद ससुरालवालों ने गायब किया शव

02-Jan-2023 07:53 PM

NALANDA: बिहार के नालंदा जिले में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने का मामला सामने आया है। विवाहिता के परिजनों ने पति और ससुरालवालों पर यह गंभीर आरोप लगाया है। विवाहिता और उसकी बेटी दोनों गायब है। अब तक दोनों में से किसी का पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने बिटिया के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना चंडी थाना क्षेत्र के वाली गांव की है।


विवाहिता के पिता ने थाने में बेटी के पति और ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। लड़की के पिता हरनौत थाना क्षेत्र के वस्ती गांव के रहने वाले है। पिता शेखर प्रसाद सिंह का कहना है कि 25 मई 2017 को उन्होंने अपनी बेटी अनुराधा की शादी वाली गांव निवासी अभिषेक कुमार से की थी। जिससे एक बच्ची आराध्या हुई। बेटी के जन्म के बाद पति अभिषेक और उसके परिजन और दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर अनुराधा की पिटाई करने लगे। उसे शारिरीक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जाने लगा।


 इस बात की जानकारी अनुराधा ने खुद फोन कर मायके में दी थी। जिसके बाद कई बार पति और उसके ससुरालवालों को भी समझाया गया था कि वे इस तरह की मांग अब ना करे। लेकिन वे लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे थे। आए दिन दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी की पिटाई की जाती थी। 28 दिसम्बर 2022 को जब वे बेटी के ससुराल गये तब देखा कि घर में कोई नहीं है।


 बिटिया अनुराधा और उसकी बेटी आराध्या की काफी खोजबीन की गयी लेकिन दोनों में से किसी का पता नहीं चल पाया। आराधना के पिता का आरोप है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी बेटी और नतिनी की हत्या कर शव को छिपा दिया गया है। पति अभिषेक, सास,देवर सहित  कुल 6 लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है। 


लेकिन अभी तक ना तो बेटी का पता चल पाया है और ना ही नतिनी की ही कोई खबर मिल पाई है। पीड़ित पिता पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है। वहीं थानाध्यक्ष अभय कुमार की माने तो मायकेवालों द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।