ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Nalanda Crime News: स्कूल की छत पर युवक का शव मिलने से सनसनी,...

Nalanda Crime News: स्कूल की छत पर युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

17-Oct-2024 06:48 PM

By First Bihar

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में एक युवक का शव स्कूल की छत पर संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने हत्या कर शव को स्कूल की छत पर फेंक दिया है। घटना अस्थावां थाना क्षेत्र के उगावां की है।


मृतक की पहचान उगावां गांव निवासी रामेश्वर रविदास के 40 वर्षीय बेटे जितेन्द्र रविदास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम जितेन्द्र किसी काम से बाहर जानने की बात कहकर घर से निकला था और वापस घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। 


गुरुवार की सुबह किसी ने जानकारी दी कि जितेन्द्र स्कूल की छत पर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवक के गले पर रस्सी के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि युवक हरियाणा में रहकर मजदूरी करता था।


20 अक्टूबर को वह वापस हरियाणा जाने वाला था लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।