ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे

NALANDA crime News: लड़कों के दो गुटों के बीच झड़प, मारपीट और चाकूबाजी में तीन युवक घायल; आठ उपद्रवी अरेस्ट

NALANDA crime News: लड़कों के दो गुटों के बीच झड़प, मारपीट और चाकूबाजी में तीन युवक घायल; आठ उपद्रवी अरेस्ट

22-Sep-2024 04:13 PM

By First Bihar

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में लॉज और स्थानीय लड़कों के दो गुटों के बीच तीखी झड़प हुई है। दोनों गुटों के बीच पथराव, मारपीट और चाकूबाजी में तीन लोग घायल हुए हैं। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना राजगीर थाना क्षेत्र की है।


दरअसल, राजगीर स्थित केशव आश्रम शारदा लॉज में रहने वाले लड़कों और स्थानीय मोहल्ले के लड़कों के बीच आपसी विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान दोनों पक्ष के बीच जमकर पथराव भी किया गया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं राजगीर के बंगाली पाड़ा के रहने वाले तीन लोगों परदेशी कुमार, राहुल कुमार और जितेंद्र मांझी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताच कर रही है और दोषियों को खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।