ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल

Home / news / नालंदा दौरे पर CM नीतीश कुमार, नालंदा खुला विश्वविद्यालय के नए भवन का...

नालंदा दौरे पर CM नीतीश कुमार, नालंदा खुला विश्वविद्यालय के नए भवन का करेंगे उद्घाटन

29-Aug-2023 10:51 AM

By First Bihar

NALANDA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नालंदा दौरे पर हैं। सीएम यहां  नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के भवन का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहेंगे। नालंदा खुला विश्वविद्यालय के नए भवन का बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड की ओर से निर्माण किया गया है। काफी लंबे समय से उसके उद्घाटन का इंतजार किया जा रहा था जिसके बाद अब आज सीएम नीतीश कुमार इसका उद्घाटन करेंगे।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 18 मार्च 2020 को नालंदा खुला विश्वविद्यालय के निर्माण की आधारशिला रखी थी। इस विश्वविद्यालय के निर्माण में कोरोना काल के कारण कुछ समस्या भी आई थी। ऐसे में इस साल के शुरुआत में ही भवन बनकर तैयार हो गया था और इसके उद्घाटन का इंतजार किया जा रहा था। वहीं 117 करोड़ की लागत से नालंदा खुला विश्वविद्यालय के भवन का निर्माण किया गया है। 


मालूम हो कि,अभी तक पटना से ही नालंदा खुला विश्वविद्यालय का संचालन होता आ रहा था।  अब विश्वविद्यालय को अपना भवन नालंदा में आज से मिल जाएगा। यह बिहार में दूरस्थ एवं मुक्त शिक्षा प्रदान करने वाला एकलौता विश्वविद्यालय है। छात्रों के लिए इस विश्वविद्यालय के नए भवन में कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। नालंदा खुला विश्वविद्यालय में कई तरह के कोर्स संचालित किए जाते हैं। इसके यहां खुल जाने से छात्रों को काफी आसानी होगी उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा।