मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
06-Jul-2022 09:45 PM
DESK: केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। मोदी कैबिनेट की मीटिंग के बाद दोनों नेताओं ने आज अपने पद से इस्तीफा दिया है। राज्यसभा का कार्यकाल 7 जुलाई यानी कल गुरुवार को खत्म हो रहा है। इससे पूर्व केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद आरसीपी सिंह और मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया और स्मृति ईरानी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस्पात मंत्रालय और कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी को अल्पसंख्यक मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्तार अब्बास नकवी को NDA की तरफ से उपराष्ट्रपति पद का कैंडिडेट बनाया जा सकता है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्तार अब्बास नकवी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले थे। इस दौरान उनके बीच क्या कुछ बातचीत हुई इसका पता नहीं चल सका है। वही कैबिनेट की बैठक के दौरान पीएम मोदी ने मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह की तारीफ की।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह जेडीयू कोटे से बिहार से आते हैं वही मुख्तार अब्बास नकवी बीजेपी के कोटे से झारखंड से राज्यसभा सांसद थे। इस बार हुए राज्यसभा चुनाव में इन दोनों नेताओं को मौका नहीं दिया गया।
कल गुरुवार को दोनों नेताओं का कार्यकाल खत्म होने वाला है। उससे पहले आज बुधवार को आरसीपी सिंह और मुख्तार अब्बास नकवी ने इस्तीफा दे दिया है। आज ही दोनों नेता केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे। दोनों नेताओं के केंद्रीय मंत्री के रूप में यह अंतिम बैठक थी। यह बताते चले कि आज जेडीयू नेता आरसीपी सिंह का जन्मदिन हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई नेताओं ने आज उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी है।