ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश

Home / news / 'नक़्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान ... ; मणिशंकर के विवादित बयान पर...

'नक़्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान ... ; मणिशंकर के विवादित बयान पर बोले गिरिराज : हमारी तरफ आंख उठाकर देखने वालों का ...

10-May-2024 10:52 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI :  मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि भारत को पाकिस्तान की इज्जत करनी चाहिए। क्योंकि पड़ोसी मुल्क के पास परमाणु बम है। अगर हम उन्हें इज्जत नहीं देंगे तो वे भारत पर परमाणु हमला करने की सोच सकते हैं। इसके बाद अब इस मामले में भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस की दोगली नीति है। वह पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं, जहां कुछ नहीं है। 


गिरिराज सिंह ने कहा कि मणिशंकर अय्यर हों या राहुलगांधी या फिर पूरी कांग्रेस पार्टी। ये सभी लोग पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। जो पाकिस्तान आज खाने के अनाज के लिए दूसरे पर निर्भर है। उसके पास अपना कुछ नहीं बचा है। ये लोग उसकी तरफदारी कर रहे हैं। इनलोगों का कभी भी कुछ भी नहीं होने वाला है। जनता अब इनपर भरोसा नहीं करने वाली है। देश में फिर से भाजपा की सरकार बनने वाली है। हमारी सरकार में जो आंख उठाकर गलत काम देखगा, तो उसी समय उसको जवाब भी मिल जाएगा। 


इसके आगे गिरिराज सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान इतना ताकतवर है कि यदि इसे कोई आंख दिखाएगा तो भूगोल में नजर नहीं आएगा। यदि हमें पकिस्तान आंख दिखाता है तो उसका नामों- निशान मिटा दिया जाएगा। वह भूगोल में कहीं नजर नहीं आएगा। ये लोग फारुक अब्दुला की भाषा बोल रहे हैं। ये लोग पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। यह पाकिस्तान की भाषा बोल रहे है और आतंक की भाषा बोल रहे हैं।