Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
24-Dec-2020 09:50 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI : जिला पुलिस ने नक्सल कमांडर लखन यादव को गिरफ्तार किया है. गिरिडीह पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश कर रही थी. इस नक्सली ने गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी इलाकों में नक्सली हिंसा की घटनाओं को अंजाम दिया था.
जमुई और गिरिडीह के सीमांचल इलाके की कमान संभालने वाले हार्डकोर नक्सली पिंटू राणा गिरोह का सदस्य अपने आका के इशारे पर ठेकेदारों से लेवी वसूलने का काम करता रहा था. पूर्व में गिरिडीह के भेलवाघाटी हुआ चकाई थाना क्षेत्र के बोगी स्थित हाई स्कूल परिषद के पास 8 जून की देर रात्रि को 15 से 20 हथियारबंद नक्सलियों ने पांच जेसीबी ऑपरेटर व चालक के साथ मारपीट की थी. इन्होंने मोबाइल भी छीन लिया था. विद्यालय परिसर में खड़ी तीन जेसीबी को भी आग लगाकर जला दिए थे.
जमुई पुलिस ने जमुई के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के चिलगाखर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार नक्सली की पहचान लखन यादव के रूप में की गई है. पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पुलिस पूछताछ कर रही है. जमुई एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि कई घटनाओं में शामिल था, जिसकी लंबे समय से तलाश चल रही थी.