ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

नकली शादी रचाकर लोगों को लूटने वाली 9 दुल्हन गिरफ्तार, गिरोह का 2 सदस्य भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

10-Feb-2021 10:12 PM

DESK: पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा किया है। नकली शादी करके लोगों को लूटने वाली 9 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन पर शादी रचाकर 50 से अधिक परिवारों को लूटने का आरोप है। इस रैकेट में शामिल महिलाएं 22 से 35 साल के बीच की है। इस गिरोह के कुल 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें 9 महिला और 2 पुरुष शामिल है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


पुणे क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है जिसमें शामिल महिलाएं नकली शादी रचाने के बाद लोगों को लूटकर फरार हो जाती थी। यह रैकेट महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में फैला हुआ था। इस गिरोह ने 50 से अधिक परिवारों में शादियां की और पैसे,गहने और घर में रखे कीमती सामान को लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने गिरोह के 11 सदस्यों को धर दबोचा है जिसमें 9 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। जिनकी उम्र 22 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। जिस पर नासिक, पुणे, सोलापुर, गुलबर्गा, वापी और कोल्हापुर में शादी के नाम पर लूटने का आरोप है। इस गिरोह में शामिल 12 से अधिक महिलाएं अब भी फरार है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।      


इस मामले का उद्भेदन तब हुआ जब ढाई लाख रुपए लूट मामले की जांच में पुलिस कर रही थी तभी पीड़ित ने बताया कि 35 साल की ज्योति पाटिल उससे एक माह पूर्व  मिली थी। खुद को बेसहारा बताकर उसने शादी की पेशकश की थी। जिसके बाद जनवरी में दोनों ने शादी भी कर ली। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने लूट की शिकायत थाने में दर्ज कराई। तभी पुलिसिया पड़ताल में ज्योति के एक दोस्त का पता चला जिससे पूछताछ के क्रम में पता चला कि ज्योति पहले से ही शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। पुलिस ने बताया कि ज्योति ही इस गिरोह की सरगना है। ज्योति पाटिल समेत 9 महिलाओं और 2 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। ज्योति ने गुनाह स्वीकारते हुए कहा कि अबतक 5 पुरुषों से वह शादी कर चुकी है। शादी के नाम पर लूट मामले में अब तक एक व्यक्ति ने ही शिकायत दर्ज कराई थी जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस पूरे मामले का खुलासा किया। मामले के उद्भेदन के बाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जिनके साथ इस तरह की घटना हुई वे सामने आए और पुलिस को पूरी बात बताएं तभी अन्य मामलों का भी खुलासा किया जा सकेगा।