ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश

नकली सेनेटाइजर फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 लाख का माल जब्त

19-Aug-2020 02:01 PM

VAISHALI : कोरोना संकट में एक तरफ तो मास्क और सेनेटाजर की डिमांड काफी बढ़ गई है तो वहीँ दूसरी तरफ आपराधिक गतिविधि के लोग इसमें भी अपराध को अंजाम देने में लगे हुए हैं. ताजा मामला वैशाली जिले के सदर थाना के दिघी कला गांव का है, जहां पुलिस ने नकली सेनेटाइजर फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया है. 


आपको बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ आपराधिक गतिविधि के लोग सेनेटाइजर बनाने की आड़ में नकली सेनेटाइजर का निर्माण कर रहे हैं जिसके तुरंत बाद सदर थाने की पुलिस ने छापेमारी टीम का गठन किया और घटनास्थल पर पहुंचकर छापेमारी की. 


छापेमारी में तकरीबन 15 लाख रुपये का नकली सेनेटाइजर जब्त किया गया है. बताया जा रहा है कि एक मकान में नकली सेनेटाइजर निर्माण का काम चल रहा था. जिसमें पुलिस की टीम ने छापेमारी कर मामले का उद्भेदन कर दिया है.