Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
02-Nov-2023 01:27 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में जब से जब हमारी सरकार बनी और हम लोग नियुक्ति पत्र बांटने लगे तो देश के सबसे बड़े कलाकार का फिर से कलाकारी शुरू हो गया। देखा देखी वह भी नियुक्ति पत्र बांटने लगे। तो हमलोगों ने एजेंडा तय कर दिया 2020 के बाद जहां भी चुनाव हुआ हर जगह बेरोजगारी और रोजगार के मुद्दे पर चुनाव हुआ और इसी पर बात करनी पड़ी। यह बातें बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कही हैं।
दरअसल, राजधानी पटना के मिलन हाई स्कूल में आज की के तरफ से भाजपा हटाओ देश बचाओ महारानी का आयोजन किया गया था इस महा रैली में शिरकत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि -जब से हमारी सरकार बनी तो एक काम तो हुआ है जो अब तक हिंदू मुस्लिम की लड़ाई करते थे आज वह भी रोजगार की लड़ाई कर रहे हैं। अब असल मुद्दे पर बातचीत हो रही है। हम लोगों की अभी पांच राज्यों में चुनाव होना है इसको लेकर इंडिया गठबंधन के कुछ नेता व्यस्त हैं जब यह चुनाव खत्म हो जाएगा तो हम लोग आपस में बैठेंगे मीटिंग करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे।
वहीं, केजरीवाल को ईडी के समन पर तेजस्वी यादव ने कहा कि - मुझे तो यह पहले से ही मालूम था जब से हमने गठबंधन बनाया था तब से ही लग रहा था कि भाजपा वाले परेशान हैं और कुछ ना कुछ उल्टा पुल्टा काम करेंगे ही करेंगे। अब हम लोग नौकरी बांटने का काम कर रहे हैं और अपने बातें को पूरा कर रहे हैं तो उधर वह लोग वो रोजगार छीनने का काम कर रहे हैं।
आप देखिएगा आने वाले समय में बिहार में फिर से ईडी और सीबीआई और इनकम टैक्स की टीम आएगी। इसलिए आप लोगों ने निश्चिंत रहिए इन लोगों से आप कोई डरने वाला नहीं है। भाजपा का लोग जहां सत्ता में नहीं आता है वहां सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स छोड़ देता है। मध्य प्रदेश में क्या हुआ आप लोगों ने देखा। तो यह लोग जब खेल खेल रहे थे बिहार में उल्टा उनके मुंह पर तमाचा मारकर महागठबंधन की सरकार बनाएं और बीजेपी को बाहर किए हैं यहां से।
भारत सरकार गरीबों या आम आदमियों की सरकार नहीं है यह केवल पूंजीपतियों की सरकार है। यह लोग केवल दो-तीन लोगों के लिए काम करते हैं। यह लोग गरीबों के लिए काम नहीं कर रहे हैं इनका एक काम बता दीजिए जिसको उन्होंने गरीबों के लिए किया हो। जब कांग्रेस की सरकार थी तो महंगाई डायन थी उनको खाए जा रही थी अब उनको महंगाई डायन नजर नहीं आ रही है। अब क्या लगता है महबूबा और भौजाई। लेकिन बिहार में हम लोगों ने रोजगार का अवसर पैदा किया है और आगे भी करते रहेंगे।