ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

नकाबपोश 3 अपराधियों ने दिनदहाड़े की अंधाधुंध फायरिंग, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका

07-Mar-2021 12:06 PM

By Ajay Ray

BUXAR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और यही कारण है कि आए दिन वे एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि मानों इनमें पुलिस का खौफ खत्म हो गया हो। ताजा मामला बक्सर से आ रही है जहां इलाके में दहशत फैलाने के मकशद से अपराधिओं ने दिनदहाड़े फायरिंग की। नगर थाना क्षेत्र के नया बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक अपराधी मौके से फरार हो चुके थे। 


news image

गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग इधर उधर भागने लगे चारों ओर इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। बताया जाता है कि बाइक सवार तीन अपराधी अचानक नकाब लगाए पहुंचे और केसरी भवन स्थित राजेश किराना स्टोर की बंद पड़े गेट पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। गोलीबारी से पूरा इलाका गूंज उठा जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सात खोखा बरामद किया। फिलहाल पुलिस दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचाने की कोशिश कर रही है। पुलिस सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।  

news image