ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नाजुक हुई लालू यादव की हालत, कभी भी फेल हो सकती है किडनी,...

नाजुक हुई लालू यादव की हालत, कभी भी फेल हो सकती है किडनी, डॉक्टरों ने अधिकारियों को भेजी रिपोर्ट

12-Dec-2020 05:28 PM

RANCHI: चारा घोटाले के कई मामलों में सजायाफ्ता होने के बाद रिम्स में इलाज के लिए भर्ती लालू प्रसाद यादव की तबीयत नाजुक हो सकती है. लालू प्रसाद यादव की किडनी कभी भी फेल हो सकती है. उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने अधिकारियों को लिखित तौर पर इसकी जानकारी दे दी है.


डॉक्टर ने दी चेतावनी
लालू का इलाज कर रहे रिम्स के डॉक्टर उमेश प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'लालू प्रसाद यादव का किडनी फंक्शन कभी भी बिगड़ सकता है. उनके सेहत के बारे में भविष्यवाणी करना मुश्किल है. यह स्पष्ट रूप से खतरनाक है और मैंने इसे अधिकारियों को लिखित रूप में दिया है.' डॉक्टर उमेश प्रसाद ने बताया कि लालू यादव की किडनी सिर्फ 25 फीसदी ही काम कर रही है.


उधर आज लालू प्रसाद यादव से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय समेत तीन लोगों ने मुलाकात की. सुबोधकांत सहाय ने कहा कि लालू यादव की तबीयत ज्यादा खराब होने की खबर मिलने के बाद वे हालचाल जानने पहुंचे हैं. उधर बिहार के दो RJD विधायकों ने भी आज लालू यादव से मुलाकात की. उनमें गया जिले के गुरवा विधानसभा के विधायक विनय यादव और नालंदा के इस्लामपुर के विधायक राकेश कुमार रोशन शामिल हैं.


लालू से मुलाकात करने आये विधायक राकेश रोशन ने कहा कि वे चुनाव जीतने के बाद लालू यादव का आशीर्वाद लेने आये हैं. राकेश रोशन ने कहा कि उन्हें पता चला कि लालू बीमार हैं. लिहाजा वे उनका हालचाल जानने भी आये हैं. लालू से मिलने आये आरजेडी विधायकों ने कहा कि बिहार की जनता ने चुनाव में उनकी पार्टी को जीत दिला दिया था लेकिन साजिश के तहत सत्ता हड़प ली गयी.