सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
10-Apr-2023 08:52 PM
By First Bihar
PATNA: नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली को लेकर बीजेपी नेता सुशील मोदी ने नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा कि एक बार फिर शिक्षक अभ्यर्थियों को ठगने की कोशिश की जा रही है। टीईटी, एसटीईटी उत्तीर्ण छात्रों को अब एक और परीक्षा देनी होगी।
सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश और तेजस्वी की सरकार ने फिर से एक बार लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों को ठगने का काम किया है। उन्होंने नीतीश और तेजस्वी की सरकार से यह पूछा कि टीईटी और एसटीईटी की परीक्षा जिन लोगों ने 2019 में दी थी। जिसमें हजारों अभ्यर्थी पास हुए थे। क्या अब उन्हें फिर से परीक्षा देनी होगी?
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने सरकार पर हमला करते हुए आगे कहा कि नियोजित शिक्षकों को सरकारी कर्मी बनाने के लिए भी एक बार फिर से परीक्षा देनी पड़ेगी। अब हर विद्यालय में पुराने वेतनमान, नियोजित शिक्षक और नई नियमावली के तहत बहाल सरकारी शिक्षक यानी 3 तरह के शिक्षक होंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ इतना भद्दा मजाक कृपया ना करे।
वहीं नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली के विरोध में शिक्षक संघ भी सामने आ गये हैं। शिक्षक संघों ने नीतीश सरकार पर नियमित वेतनमान के नाम पर छलावा करने का आरोप लगाया है। शिक्षक संघों का कहना है कि उनके साथ धोखाधड़ी की गयी है। अब शिक्षक आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। इस नियमावली के विरोध में जल्द ही बड़ा आंदोलन होगा।