खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
09-Aug-2022 08:30 PM
PATNA: महागठबंधन की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के राजेन्द्र मंडपम में बुधवार को दो बजे होगा। मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बात की खबर मिलते ही राजद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल हो गया। आरजेडी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और लालू-तेजस्वी जिन्दाबाद के नारे लगाए। आतिशबाजी कर राजद कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया।
BJP और JDU का गठबंधन टूटने के बाद नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कल वे आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वही राजद नेता तेजस्वी यादव भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
आज नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान को 7 पार्टियों के 164 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपी और इस्तीफा भी दिया। राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब शपथग्रहण समारोह बुधवार को राजभवन के राजेन्द्र मंडपम में दो बजे होगा।