बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
07-Oct-2021 06:13 PM
PATNA: BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन आज हो गया है। इसके साथ ही बिहार बीजेपी में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। हरीश द्विवेदी प्रदेश प्रभारी बनाए गये है तो वही अनुपम हजारा को सह प्रभारी का जिम्मा संभालेंगे। इससे पहले भूपेंद्र यादव पार्टी के प्रदेश प्रभारी थे।
बिहार विधानसभा चुनाव में BJP को मिली सफलता के बाद भूपेन्द्र यादव को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी गयी थी। जिसके बाद बिहार को नए प्रभारी के मिलने की चर्चा लगातार हो रही थी और आज यह चर्चा सही साबित हुई। पार्टी आलाकमान ने सह प्रभारी हरीश द्विवेदी को प्रदेश प्रभारी का बनाया है वही अनुपम हजार को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
हरीश द्विवेदी उत्तर प्रदेश के बस्ती संसदीय क्षेत्र के सांसद हैं। लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी की 12 रैलियों के प्रबंधन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। वही अनुपम हजारा पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। वे कभी सीएम ममता बनर्जी के खास रहे हैं। अनुपम हजारा बेलापुर से तृणमूल कांग्रेस से सांसद भी रह चुके हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में जाधवपुर से बीजेपी प्रत्याशी बनाये गये थे हालांकि इस सीट पर उन्हें जीत हासिल नहीं हुई।