अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
06-Dec-2022 11:47 AM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का कल यानी सोमवार को किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। तब से ही उनके चाहने वाले ये जानना चाह रहे हैं कि लालू की तबीयत अब कैसी है और वे इस वक्त कहां हैं। इन सारे सवालों का जवाब खुद लालू यादव ने दे दिया है। लालू यादव का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें वे अपना हेल्थ अपडेट दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने लोगों के लिए एक सन्देश भी भेजा है।
लालू प्रसाद यादव ने उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया है जिन्होंने उनके सफल ऑपरेशन और बेहतर स्वास्थ के लिए कामना की थी। उन्होंने कहा है कि आप सभी का धन्यवाद। मैं अब बिल्कुल स्वस्थ हूं। आपको बता दें, लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ये वीडियो शेयर किया, जिसे लोग खुद पसंद कर रहे हैं। लालू यादव का हाल जानने के बाद अब उनके फैंस और समर्थक राहत की सांस ले रहे हैं।
गौरतलब है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट कल सिंगापूर मे हुआ था। इसके बाद लालू यादव को ऑपरेशन थिएटर से ICU मे शिफ्ट किया गया था। हालांकि कल ही लालू यादव को होश आ गया था और वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। आपको बता दें, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट किया है। अब लालू यादव और रोहिणी दोनों ही ठीक हैं। लालू के ऑपरेशन के दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ-साथ परिवार के कई अन्य सदस्य सिंगापुर के अस्पताल में मौजूद थे।