ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ हैवानियत, चार रेलकर्मी गिरफ्तार

23-Jul-2022 11:32 AM

DELHI : देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। गैंगरेप का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि रेलवे के ही चार कर्मचारियों पर लगा है। रेलवे के विद्युत विभाग में काम करने वाले चारों रेलकर्मियों ने नशे की हालत में महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। दिल्ली पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


गुरुवार की देर रात नई दिल्ली रेलवे स्टेश के प्लेटफार्म संख्या 8-9 पर बने झोपड़ीनुमा जगह पर चारों आरोपी महिला को जबरन ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। गिरफ्तार आरोपियों में सतीश, मंगल, विनोद और जगदीश शामिल हैं, सभी की उम्र 30 से 35 साल के बीच है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


गिरफ्तार चारों आरोपियों में से एक की पीड़ित महिला से जान पहचान थी। गुरुवार को आरोपी ने महिला को किसी बहाने से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बुलाया। महिला के पहुंचते ही आरोपी उसे प्लेटफार्म पर बने कमरे में ले गया, जहां पहले से तीन अन्य रेलकर्मी मौजूद थे। चारों आरोपियों ने महिला को दबोच लिया और उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी कर चारों आरोपियों को धर दबोचा।