बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
18-Dec-2023 12:00 PM
By First Bihar
PATNA : भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी का निधन हो गया है। अभिनेता की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई। मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रिजेश त्रिपाठी को दो हफ्ते पहले डेंगू हुआ था, जिसके लिए उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में अभिनेता का इलाज चल रहा था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अभिनेता को मुंबई लाया गया, लेकिन कल रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा और आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाने के दौरान ही अभिनेता ने दम तोड़ दिया था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस अभिनेता का परिवार मुंबई में रहता था।
दरअसल, बृजेश त्रिपाठी 46 वर्षों से अधिक समय से वे फिल्म उद्योग में थे। 1979 में फिल्म 'सैंया तोहारे कारन' से उन्होंने डेब्यू किया था। उनकी पहली हिंदी फिल्म 'टैक्सी चोर' थी। जो कि 1980 में आई थी। भोजपुरी इंडस्ट्री में आने से पहले भी वे बॉलीवुड का हिस्सा थे। बृजेश त्रिपाठी हिन्दी और भोजपुरी के कई बड़े अभिनेता के साथ काम किया था। अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, अजय देवगन, शाहरुख खान, सलमान खान और रजनीकांत सहित अन्य के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था। 250 से ज्यादा फिल्में को उन्होंने बॉलीवुड में किया है।
मालूम हो कि, बृजेश त्रिपाठी का भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने अपने दमदार अभिनय और फिल्मों से इंडस्ट्री को पहचान दिलाने में काफी मदद की। इतना ही नहीं उन्होंने इंडस्ट्री को रवि किशन के रूप में एक सुपरस्टार अभिनेता दिया है। उनकी वजह से ही रवि किशन को भोजपुरी में उनकी पहली मूवी मिली थी।
आपको बताते चलें कि, ब्रिजेश त्रिपाठी 46 सालों से भोजपुरी सिनेमा में सक्रिय थे। उन्होंने इंडस्ट्री के कईं बड़े सितारों जैसे पवन सिंह, दिनेश लाल यादव और अन्य के साथ काम किया था। उन्हें मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्मों में निगेटिव किरदार निभाने के लिए जाना जाता था। त्रिपाठी को फिल्म 'ओम' की रिलीज के बाद प्रसिद्धि मिली थी जिसमें उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित किया। इस फिल्म का निर्देशन सुनील मांझी ने किया था।