पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
17-Aug-2021 04:49 PM
By RANJAN
KAIMUR: कैमूर जिले के भभुआ नगर परिषद के उप सभापति नाहिदा परवीन की कुर्सी चली गई है। नाहिदा परवीन 19 वोटों से पराजित हुई हैं। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। जिसके बाद चुनाव के लिए अगले तिथि का निर्धारण होगा।

दरअसल कैमूर जिले के भभुआ नगर परिषद के उप सभापति के खिलाफ 7 अगस्त को ही अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अविश्वास प्रस्ताव की वोटिंग कराने की अनुशंसा की थी। वोटिंग को लेकर मजिस्ट्रेट और सुरक्षा बलों की मांग की थी।

17 अगस्त को वोटिंग की तिथी निर्धारित की गयी। आज अविश्वास प्रस्ताव के दौरान पर्यवेक्षक की उपस्थिति में नगर परिषद भभुआ के सभागार कक्ष में उप सभापति के खिलाफ वोटिंग किया गया। जिसमें उनके विरोध में 19 मत पड़े वही 3 लोगों ने इस चुनाव का बहिष्कार कर दिया।

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल ने बताया कि वोटिंग के दौरान उप सभापति के खिलाफ 19 मत पड़े हैं। इस तरह उप सभापति की कुर्सी अब खाली हो गई है। इसकी रिपोर्ट बनायी जा रही है जो जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। जिसके बाद चुनाव के लिए अगली तिथि निर्धारित की जाएगी।

