ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल

Home / news / नहीं थम रहा रेल हादसा ! डिरेल हुई मुंबई जा रही डबल डेकर...

नहीं थम रहा रेल हादसा ! डिरेल हुई मुंबई जा रही डबल डेकर ट्रेन, यात्रियों में मचा हडकंप

15-Aug-2024 01:41 PM

By First Bihar

DESK : देश के अंदर रेल हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला गुरुवार सुबह उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब अहमदाबाद से मुंबई जा रही MMCT डबल डेकर ट्रेन (12932) डिरेल हो गई।  यह घटना सुबह करीब 8:50 बजे गोठानगाम रेलवे स्टेशन के पास हुई।  इस हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। 


मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब ट्रेन का कपलर टूट गया। इस वजह से ट्रेन के कोच नंबर 07 और 08 चलती ट्रेन से अलग हो गए। हालांकि, ट्रेन की गति धीमी होने के कारण बड़ी दुर्घटना टल गई और कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। गोठानगाम स्टेशन के पास हुए इस हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। 


वहीं, ट्रेन के चालक दल और रेलवे स्टाफ ने इस घटना में त्वरित प्रतिक्रिया दी और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच शुरू की। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा ट्रेन के कपलर में तकनीकी खामी के कारण हुआ है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जांच की जा रही है और जल्द ही वैकल्पिक कपलर जोड़कर यात्रा को शुरू किया जाएगा। 


उधर, 9 अगस्त को बिहार के कटिहार में उस वक्त एक बड़ा रेल हादसा टल गया था जब क्रॉस ओवर पर पेट्रोल से लदे 5 टैंकर पटरी से उतर गए थे. दरअसल, खुरियाल और कुमेदपुर बाइपास के पास मालगाड़ी संख्या (आईओआरजी बीटीपीएल) पटरी से उतर गई थी, जो एनजेपी से कटिहार जा रही थी. यह हादसा कटिहार रेल मंडल में हुआ था। इस हादसे के कारण रेलवे परिचालन बाधित हो गया था।