Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल
13-Aug-2024 03:28 PM
By First Bihar
MOKAMA : बिहार में पुल-पुलियों के गिरने और ध्वस्त होने का सिलसिला लगातार जारी है। राज्य के अंदर पिछले एक महीनों के अंदर दर्जनों पुल-पुलियों के गिरने और ध्वस्त होने की खबरें सामने आई है। इतना ही इस मुद्दे को लेकर नेता विपक्ष तेजस्वी यादव भी सवाल उठाते रहते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोकामा से निकल कर सामने आया है। जहां पांच साल पहले बनी एक पुलिया धवस्त हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मोकामा के कसहा दियारा इलाके में पांच साल पहले बनी एक पुलिया ध्वस्त हो गई। यह पुलिया मोकामा के कसहा दियारा गांव से बेगूसराय जिलों को जोड़ती थी। अब यह पुलिया पूरी तरह ध्वस्त हो गई। सबसे बड़ी बात यह है कि इसी पुलिया से सटी एक दूसरी पुलिया भी ध्वस्त होने के कगार पर है।
वहीं, इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि गंगा नदी के जल स्तर में उफान आने से यह पुलिया अचानक भरभरा कर जमींदोज हो गयी। हालांकि गंगा का पानी अभी सड़क पर नहीं चढ़ा है लेकिन पुलिया पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इस पुलिया के ध्वस्त होने से आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। इससे मोकामा प्रखंड के कसहा दियारा का संपर्क पूरी तरह भंग हो गया है। वर्तमान में किसी तरह सिर्फ दो पहिया वाहनों का परिचालन ही कायम है।
बताया जाता है कि, यह पुलिया लगभग पांच साल पहले बनाई गयी थी। अब पुलिया के ध्वस्त होते ही विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गयी। घटनास्थल पर अधिकारीयों के दल द्वारा निरीक्षण करने की बातें भी सामने आ रही है। लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी बड़े अधिकारी का दौरा अभी तक नहीं हुआ है। पुलिया के ध्वस्त होने से अब लोगों को आने जाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
गौरतलब है कि बिहार में पिछले एक महीने से लगातार पुलों का गिरने का सिलसिला जारी है। पटना सहित कई जिलों में पुल-पुलियों के गिरने के दर्जनों मामले सामने आ चुके हैं। इसको लेकर बिहार के नेता विपक्ष सवाल उठाते हैं। लेकिन, इसके बाबजूद इस पर लगाम नहीं लग रहा है। जबकि इसको लेकर अधिकारियों को लगातार निर्देश भी दिए जा रहे हैं।