Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
27-Feb-2024 08:57 AM
By First Bihar
PATNA : मरीज के इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप में आईजीआईएमएस के इमरजेंसी आईसीयू में सोमवार की रात परिजन और चिकित्सक भिड़ गए। दोनों ओर से मारपीट हुई। हथियार भी लहराए जाने की खबरें निकल कर सामने आयी है। उसके बाद अब भी यह विवाद थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है बल्कि आज सुबह भी हंगामा जारी है और डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा को बंद कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार,आरा की महिला मरीज की मौत से जो बवाल मचा है वो थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज डॉक्टर ने अस्पताल के ओपीडी को बंद कर दिया है। वहीं, मरीज के परिजनों ने जमकर बवाल शुरू कर दिया और सड़क को पूरी तरीके से जाम कर दिया। आईजीआईएमएस के गेट के ठीक सामने सड़क के दोनों और ब्रैकेटिंग लगाकर आने जाने वाली तमाम गाड़ियों को रोक दिया है। हालांकि, मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर शास्त्री नगर थाने की पुलिस पहुंचकर कर मामले को शांत करवाया है।
मालूम हो कि, आरा निवासी कुसुम लता देवी को 24 फरवरी को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। मरीज का वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा है था। अस्पताल के उपनिदेशक का कहना था कि उनका किडनी, हार्ट और लंग तीनों फेल हैं। जबकिउनके परिजन सृजनी सिंह इलाज में लापरवाही का आरोप लगा सोमवार रात डॉक्टरों से बहस करने लगी। जबकि डायलिसिस के अनुकूल नहीं पाए जाने पर डायलिसिस नहीं कराया जा रहा था।
बाद में महिला परिजन रेडियोलॉजिस्ट से उलझ गई बहस करने लगी। महिला डॉक्टर जब परिजन को समझने आई तो वह उनके साथ भी धक्का-मुक्की करने लगी। एक परिजन ने रिवॉल्वर लहराया। थानेदार ने बताया कि चार नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हथियार लहराने वाले चंद्रभान को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपित की रिवाल्वर और 20 राउंड गोली और एक मोबाइल जब्त किया गया है। डॉक्टर से बदसलूकी देख मेडिकल छात्र पहुंच गए और मारपीट शुरू हो गई। मरीज के एक परिजन ने रिवाल्वर लहरा दिया। परिजनों का आरोप है मेडिकल छात्रों ने मारपीट की जिससे मामला तूल पकड़ा।