ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज

Bihar Politics : नहीं रुकेगी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की यात्रा ! पप्पू की चेतावनी पर कहा - लाश पर नहीं बल्कि जिंदा लोगों की छाती से होकर ....

Bihar Politics : नहीं रुकेगी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की यात्रा ! पप्पू की चेतावनी पर कहा - लाश पर नहीं बल्कि जिंदा लोगों की छाती से होकर ....

21-Oct-2024 08:41 AM

By First Bihar

ARARIYA : भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इन दिनों अपनी हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर हैं। इस दौरान वह खासकर सीमांचल के इलाके में दौरा कर रहे हैं और लोगों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं इस यात्रा को लेकर सीमांचल के कद्दावर नेता कहे जाने वाले निर्दलीय सांसद पप्पू यादव जोरदार हमला भी बोल रहे हैं और यहां तक कह रहे हैं कि कुछ गलत हुआ तो गिरिराज को मेरी लाश पर से होकर गुजरना होगा। इसके बाद अब इस मामले में गिरिराज सिंह ने बिना नाम लिए जवाब दिया है। 


दरअसल 17 अक्टूबर को सांसद पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर कहा था कि गिरिराज सिंह यात्रा करें तो हमें इसपर कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन अगर अमन और सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश हुई तो मेरे लाश पर से आपको गुजरना होगा। अब इसी का पलटवार कहते हुए  ‘पूर्णिया में लोग कह रहे हैं कि मेरी लाश से गुजरना होगा। मैं लाश पर नहीं बल्कि जिंदा लोगों की छाती से होकर हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर निकला हूं।’


गिरिराज सिंह ने कहा कि अब  हिन्दूओं को एकजुट होना होगा। 'संगठित रहोगे तो हमेशा सुरक्षित रहोगे और बंटोगे तो कटोगे।लकड़ी के एक टूकड़े को कोई भी तोड़ सकता है लेकिन वहीं गांठ बन जाए तो उसे तोड़ना मुश्किल है। स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका तक सनातनी धर्म का परचम लहराया था। आज स्वामी जी से हमें बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।


बता दें किसोमवार की सुबह नौ बजे से सवा दस बजे तक काली मंदिर में हवन, पूजन, साढ़े दस बजे सभा स्थल के लिए प्रस्थान। पैदल यात्रा, आश्रम रोड महादेव चौक व बसस्टैंड होते हुए वंदना होटल परिसर में प्रवेश। दिन के 11 से 12 बजे तक वंदना होटल परिसर में सभा व केंद्रीय मंत्री गिरिराज का स्वागत व संबोधन होगा।


इसके बाद  सवा 12 बजे शोभायात्रा का शुभारंभ, नगर भ्रमण बस स्टैंड, एडीबी चौक, होते हुए चांदनी चौक, काली मंदिर चौक, गोढ़ी चौक भाया जीरो माइल होते हुए जहानपुर के लिए प्रस्थान,डेढ़ बजे जहानपुर अररिया सीमा पर स्वागत, शोभायात्रा समापन और स्वाभिमान यात्रा का किशनगंज जिले के लिए प्रस्थान।