ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / नहीं रहे दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा, 86 साल की उम्र में मुंबई में...

नहीं रहे दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा, 86 साल की उम्र में मुंबई में निधन

10-Oct-2024 02:48 AM

By First Bihar

Desk. देश के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं रहें। 86 साल की उम्र में मुंबई में उनका निधन हो गया है।


 टाटा समूह ने बताया कि यह हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। रतन टाटा ने न सिर्फ टाटा समूह को बुलंदी तक पहुंचाया बल्कि देश को भी आगे बढ़ाया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।


देश के सबसे बड़े उद्योगपति एवम् Tata Son's के पूर्व चेयरमैन पद्म विभूषण रतन की तबियत अचानक बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। बढ़ती उम्र के कारण उन्‍हें कई तरह की परेशानियां थीं। आज उन्होंने मुंबई के हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। 


बता दें कि रतन टाटा को देश के सर्वोच्‍च सम्‍मान भारत रत्‍न देने की मांग काफी समय से की जा रही थी। देशभर के लोगों में उनके लिए असीम सम्‍मान था। ऐसा कोई देश नहीं होगा जो रतन टाटा को नहीं जानते होंगे।


उनके निधन से देशभर के लोग मर्माहत है। किसी को इस खबर पर विश्वास नही हो रहा था। लेकिन आधिकारिक पुष्टि होने के बाद लोगों की आंखे नम हो गई। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई दिग्‍गज नेताओं और उद्योगपतियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।