उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
10-Aug-2021 10:45 AM
PATNA : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी मिशन का आगाज कर चुके मंत्री मुकेश सहनी अपने एजेंडे से पीछे नहीं हटने वाले हैं. वीआईपी अध्यक्ष और नीतीश कैबिनेट के मंत्री मुकेश सहनी ने पिछले दिनों फूलन देवी को लेकर यूपी की सियासत गर्मा दी थी. मुकेश सहनी जब वाराणसी पहुंचे थे. तब उन्हें एयरपोर्ट से ही योगी सरकार ने वापस लौटा दिया था. इसके बाद पटना में मुकेश सहनी ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला था. सहनी ने यहां तक कह दिया था कि बिहार एनडीए में छोटे दलों की पूछ नहीं होती. एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा.
हालांकि इसके बाद मुकेश सहनी के विधायकों ने ही नाराजगी जताई. बाद में डैमेज कंट्रोल हुआ और विधायक के मुकेश सहनी के साथ एकजुट रहे. इस पूरे प्रकरण के बाद माना जा रहा था कि मुकेश सहनी बीजेपी को लेकर अपने तेवर नरम करेंगे. लेकिन अब जो खबर आ रही है, उसके मुताबिक के सहनी एक बार फिर यूपी चुनाव को लेकर आक्रामक तेवर अपनाने वाले हैं. मुकेश सहनी आज सुबह 11 बजे एक प्रेस वार्ता को संबोधित करने वाले हैं. माना जा रहा है कि यूपी चुनाव और को लेकर वह कोई बड़ा ऐलान करेंगे. उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के रवैए पर एक बार फिर सनी अपनी नाराजगी जता सकते हैं.
इतना ही नहीं फूलन देवी की जयंती के मौके पर मुकेश सहनी का ऐलान भी करेंगे कि यूपी में फूलन देवी की प्रतिमा अब पहले से ज्यादा जगहों पर लगाई जाएगी. मुकेश सहनी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर भी आशावादी हैं. वीआईपी सूत्रों की मानें तो सपा के साथ सीट पर एडजस्टमेंट हो गया तो मुकेश सहनी बिहार में एनडीए के साथ रहने के बावजूद यूपी में अखिलेश यादव के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं. इसके साथ ही साथ साथ आरक्षण के मसले पर भी मुकेश सहनी अपनी बात रखने वाले हैं.