ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

नहीं कम हो रही सासाराम के कांग्रेस कैंडिडेट की मुश्किलें! पीडिता के पिता ने कहा .... जबरदस्ती कराया गया सुलहनामा

15-May-2024 03:24 PM

By First Bihar

SASARAM : बिहार की सासाराम सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज राम की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। अब यौन शोषण का आरोप लगाने वाले नाबालिग के पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि, उन्हें डरा धमकाकर जबरदस्ती सुलहनामा कराया गया है। उनका कहना है कि उन्हें इस कदर डराया गया है कि मैं घर से बाहर नहीं निकल पाता हूं। मेरी जान को भी खतरा है। हालांकि, मनोज राम इन सारे आरोपों को बेबुनियाद और राजनीतिक साजिश बता रहे हैं। 


इस मामले में पीड़ित पिता ने बताया मैंने कोर्ट और थाने में मनोज राम और उनके बेटे पर केस किया कि मेरी बेटी के साथ इन लोगों द्वारा गलत किया जा रहा है। जिसका एविडेंस सीडी और फोटो है। उसके बाद जिस दिन से मनोज राम के बेटे उज्जवल की गिरफ्तारी हुई उस दिन से मुझे डराया जा रहा है और धमकियां मिल रही हैं। इतना ही नहीं मुझे भभुआ से चंदौली जबरदस्ती ले जाकर सुलहनामा पर हस्ताक्षर कराए गए। इसके साथ ही धमकी दी गई थी कि तुमको घर से उठा लेंगे। 


उन्होंने कहा कि  मैं अपने वकील से भी नहीं मिल पा रहा हूं। बीती 9 मई को कोर्ट में तारीख पर गया तो मेरे मम्मी-पापा को धमकी दी गई। धमकियां मिलने की सूचना मैंने पुलिस को दी थी। थाने पर आरोपियों को बुलाया भी गया और स्वीकार भी किया, लेकिन कुदरा पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसलिए अब मैंने पुलिस में शिकायत नहीं की। 


मेरी बेटी के साथ जो गलत हुआ है उसका न्याय मिले, मेरी जान को खतरा है। पूरे घटनाक्रम का सबूत है, इस आधार पर जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए. मेरी बेटी नाबालिग है. मेरी एफआईआर भी सबूत के आधार पर दर्ज कराई गई थी /मेरी बेटी मनोज राम के स्कूल में पढ़ती थी, 2 साल पहले ठीक थी, लेकिन एक साल से मेरी बेटी को पूरी तरह से गुमराह कर गलत फायदा उठाया। 


उधर, इस मामले में यौन शोषण के आरोपों पर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज राम ने कहा कि मामला न्यायालय में चल रहा है। इनपर जनता जवाब देगी।  प्रत्यक्ष के आगे प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती है। चुनाव में राजनीतिक रंजिश के लिए बीजेपी कुछ भी कर सकती है। सारे मामले कानून में चल रहे हैं। कानून स्पष्ट कर देगा कि कौन दोषी है और कौन नहीं है।