ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / नहीं कम हो रही राहुल गांधी की मुश्किलें : अब पटना कोर्ट...

नहीं कम हो रही राहुल गांधी की मुश्किलें : अब पटना कोर्ट से समन, 12 अप्रैल को बुलावा, जानिए क्या है मामला

30-Mar-2023 10:05 AM

By First Bihar

PATNA : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मानहानि केस में सूरत कोर्ट से 2 साल की सजा और सांसदी  जाने के उपरांत और एक बार फिर से उन्हें पटना की एक अदालत ने समन भेजा है।


दरअसल, पटना एमपी एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को समन भेजकर 12 अप्रैल को पेश होने को कहा है। यह मामला भी मोदी सरनेम से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इस मामले में बिहार भाजपा के राज्यसभा सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद अब राहुल गांधी को कोर्ट ने समन भेजा है और पेश होने को कहा है। हालांकि, उनके 12 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने की संभावनाएं बहुत कम हैं।  


बताया जा रहा है कि, सुशील मोदी के तरफ से दर्ज किए गए इस मानहानि के मामले में शिकायतकर्ता की ओर से सभी गवाहों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। अब  इस केस में राहुल गांधी आरोपी हैं इस लिहाजा उनका बयान दर्ज किया जाना है। इसके लिए एमपी एमएलए कोर्ट ने 12 अप्रैल की तारीख तय की है। जिसके बाद राहुल को समन भेज दिया गया है। हालांकि, राहुल गांधी फिलहाल कोर्ट में पेश नहीं होंगे। उनके वकील कोर्ट में पेशी की तारीख आगे बढ़ाने के लिए अर्जी डाल सकते हैं।  


आपको बताते चलें कि, बीजेपी नेता सुशील मोदी ने 2019 में राहुल गांधी के खिलाफ पटना कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि राहुल ने अपने भाषण में मोदी को चोर कहकर पूरे समुदाय का अपमान किया है। हालांकि, राहुल गांधी कोर्ट में सरेंडर होकर पहले ही जमानत ले चुके हैं।