BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा
01-Feb-2024 08:52 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण का सप्लीमेंट्री रिजल्ट नहीं जारी किया जाएग। इस संबंध में केके पाठक के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने TRE - 2 के उन अभ्यर्थियों को चेतावनी दी है, जो शिक्षक भर्ती परीक्षा का सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने का दबाव बीपीएससी और शिक्षा विभाग पर बना रहे हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि- अभ्यर्थी इस मामले में किसी तरह का दबाव न बनाएं। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उन्हें आगामी परीक्षाओं से भी वंचित किया जा सकता है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी बयान में यह स्पष्ट किया गया है कि शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण का परिणाम पहले ही जारी किया जा चुका है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने टीआरई-2 से संबंधित परीक्षा का सप्लीमेंट्री रिजल्ट प्रकाशित नहीं करने का निर्णय लिया है। इसलिए अब इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया जाना चाहिए।
माध्यमिक निदेशक ने अपने आधिकारिक बयान में साफ कहा है कि- आयोग उन सभी अभ्यर्थियों की पहचान करने की कार्रवाई कर रहा है। जो परीक्षा का सप्लीमेंट्री रिजल्ट प्रकाशित करने के लिए बीपीएससी और शिक्षा विभाग पर दबाव बना रहे हैं। चिह्नित किए जा रहे अभ्यर्थियों को अगली परीक्षा से वंचित किया जा रहा है। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को ये निर्देश दिया जाता है कि शिक्षा विभाग और बीपीएससी पर दबाव बनाने का प्रयास नहीं किया जाए।
मालूम हो कि, शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों द्वारा शिक्षा विभाग और बिहार लोक सेवा आयोग पर दूसरे चरण का सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी किया जाए। अपनी मांगों को सैकड़ों अभ्यर्थियों ने बुधवार को मिलर स्कूल मैदान से भाजपा कार्यालय तक प्रदर्शन भी किया। जिसमें अभ्यर्थियों ने आयोग से मांग की है कि दूसरे फेज का सप्लीमेंट्री रिजल्ट तुरंत जारी किया जाए। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रथम फेज का सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी हो चुका है। दूसरे फेज का भी पूरक रिजल्ट जारी होना था जो अब तक जारी नहीं हो पाया है। रिजल्ट जारी करने की जगह शिक्षा विभाग ने मना कर दिया है। इसलिए पूरक रिजल्ट जारी करवाने को लेकर हमलोगों को आंदोलन करना पड़ रहा है।
उधर, शिक्षक अभ्यर्थियों ने कहा कि हमारे साथ न्याय होना चाहिए और सप्लीमेंट्री रिजल्ट जल्द जारी होना चाहिए। प्रर्दशन कर रहें अभ्यर्थियों ने पूरक रिजल्ट जारी नहीं होने पर बजट सत्र के दौरान आंदोलन करने की बात भी कह। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विनती की कि बीपीएससी शिक्षक भर्ती के दूसरे फेज का पूरक रिजल्ट जारी करवाकर हजारों शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ न्याय किया जाए।