“वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा
18-May-2024 03:27 PM
By First Bihar
CHAPRA : बिहार के छपरा जिले में हुए मदरसा ब्लास्ट मामले को केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बेहद गंभीर मामला बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामले पर सरकार अपनी नजर बनाए हुए है। इस घटना के लिए जो कोई भी दोषी होंगे, वो बख्शे नहीं जाएंगे। इस तरह की वारदात को अंजाम देने वालों को हम छोड़ते नहीं हैं।
मुजफ्फरपुर पहुंचे गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता में राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरी है। विरोधी दल पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश की चार चरणों में हुए लोकसभा चुनाव में आम जनता एनडीए गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ी है। नित्यानंद राय ने कहा कि विरोधी दल के लोग आम आदमी को धर्म और जाति के आधार पर बांटना चाहते हैं। जिसे कभी पूरा नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए जो भी करना पड़ेगा हम करेंगे। देश हमारा धर्म और जाति की राजनीति में अब नहीं फंसेगा। समाज का हर वर्ग आज खुशहाल है। क्योंकि पीएम मोदी गरीबों को उनकी गरीबी से बाहर उबारने का काम कर रही है।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने बिहार के छपरा जिले के एक मदरसा में हुए ब्लास्ट मामले को लेकर कहा कि यह बेहद ही गंभीर मामला है और इस प्रकार की कोई भी घटना और इसमें शामिल दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। हमलोग इस प्रकार के मामलों को लेकर वह पूर्व से गंभीर हैं। फिर चाहे मदरसा हो या कोई अन्य जगह, देश में आतंक और उपद्रव करने के लिए कोई जगह नहीं है।
केंद्रीय मंत्री ने विरोधी दल, खासकर राजद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में किसी भी तरह से धर्म के नाम पर आरक्षण की बीज नहीं बोने देंगे। जब आरक्षण देश में पहले से सभी को मिल रहा है तो ऐसे में धर्म के आधार पर आरक्षण की बात बेबुनियाद है और इसे नही होने दिया जायेगा। एक धर्म विशेष के लोगों को खुश करने की नीयत से इस प्रकार का दिया गया बयान बेहद गंभीर है और यह दलित पिछड़ा वर्ग को तोड़ने वाला है।