गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
28-Jun-2024 04:03 PM
By First Bihar
ARWAL: अरवल से बड़ी खबर आ रही है। जहां बच्चों से भरी स्कूल वैन अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गयी। सदर थाना क्षेत्र के फेकू बिगहा गांव के पास हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस हादसे में करीब एक दर्जन बच्चों के घायल होने की सूचना है।
आनन-फानन में घायल बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में बच्चों के परिजन पहुंचे। जहां इलाज कर रहे डॉक्टर से अपने बच्ची की स्थिति को जाना। वही मामूली रूप से घायल बच्चे को उनके परिजन साथ घर ले गये हैं। बताया जाता है कि संत कैरंस स्कूल के वैन को ड्राइवर काफी स्पीड में चला रहा था।
इसी दौरान अनियंत्रित होकर स्कूल बैन नहर में जा गिरी। राहत की बात रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी बच्चे सुरक्षित है। घटना के बाद स्कूल वैन को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल वैन को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।