धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
14-May-2024 02:23 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया के मझौलिया प्रखंड के बरवा सेमरा गांव के पास स्थित सिकरहना नदी में दो बच्चियां डूब गयी है जिसके बाद दोनों लापता हो गयी है। बच्चियों के डूबने की सूचना पर स्थानीय गोताखोरो ने खोजबीन शुरू की लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका है।
आज मंगलवार की सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम दोनों को नदी में खोजबीन कर रही है। बताया जाता है कि सोमवार की शाम में दोनों बच्ची बकरी चराने गयीं थी लेकिन दोनों बच्ची घर वापस नहीं लौटी तब दोनों के परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तभी परिजनों को सहेलियों ने बताया कि दोनों एक साथ सिकरहना नदी में स्नान कर रही थी और नहाने के दौरान ही दोनों नदी में डूब गयी।
प्रभारी अंचल निरीक्षण रघुनाथ चौधरी ने बताया कि दोनों बच्चियो की पहचान बरवा सेमरा घाट गांव के वार्ड नं 6 निवासी बिस्मिल्लाह मियां की 15 वर्षीय पुत्री कुसमतारा खातून व रोगी मियां की 14 वर्षीय पुत्री जिंतारा खातून के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों चचेरी बहन है। घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों बच्चियों का पता अब तक नहीं चल सका है। एसडीआरएफ की टीम दोनों की खोजबीन में जुटी है।